राजपुर के गैधरा गांव में चली गोली, एक घायल

0
2178

बक्सर खबर। राजपुर थाना के गैधरा गांव में आज शनिवार की सुबह गोली चली। जिसमें सुजीत (20) नाम का युवक घायल हो गया। सूचना के अनुसार वह गैधरा गांव के बबन कोइरी का पुत्र है। घटना सुबह दस बजे लगभग की है। वह अपनी दुकान में मौजूद था। दो युवक दुकान में मौजूद थे। उनके पास कट्टा था। जिससे अचानक गोली चल गई। तत्काल उपचार के लिए उसे नुआंव के निजी अस्पताल में ले जाया गया।

वहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार गोली उसे कंधे के पास लगी है। वहीं राजपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर ने कहा कि सूचना मिली है। चौकीदार को भेजा गया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में कोई लिखित सूचना नहीं दी है। हालाकि पुलिस जो कहे। सूत्र बता रहे हैं गोली कट्टे से चली है। मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here