श्मशान मोड के पास चली गोली, हथियार संग दो गिरफ्तार

0
1605

-टून-टून यादव की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज, आरोपी भेजे गए जेल
बक्सर खबर। नगर के चरित्रवन श्मशान मोड के समीप शुक्रवार की रात ग्यारह बजे गोलीबारी की घटना हुई। इसकी सूचना नगर थाने को रात के वक्त ही टून-टून यादव ने दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां से दो लोगों को हिरासत में लिया। जिनके हाथ में राइफल थी। पुलिस ने वहां से एक खोखा बरामद किया। इस आरोप में शशि पांडेय चरित्रवन व सौरभ सिंह वीर कुंवर सिंह कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया।

पूछने पर नगर के प्रभारी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इन दोनों को पूछताछ के बाद शनिवार को जेल भेज दिया गया। इनके पास से एक राइफल, नौ जिंदा कारतूस व मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सूत्रों ने बताया कि विवाद का कारण रुपये के लेनदेन को लेकर था। हालांकि जिनके मध्य विवाद था, वे बच गए और दूसरा व्यक्ति नाहक फस गया। हालांकि घटना की पूरी सच्चाई क्या है। इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here