हीरो शोरूम पर गोली चलाने वाले गिरफ्तार, गिरोह का मास्टर माइंड है…

0
4738

बक्सर खबर। पुलिस ने आज शनिवार को मीडिया के सामने उन चार अपराधियों को प्रस्तुत किया। जिन्हें शुक्रवार को डुमरांव के छठिया पोखर इलाके से गिरफ्तार किया गया था। इन चार में से दो सिवानी के एवं दो युवक बक्सर के हैं। एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने इस संबंध में बताया कि यह चारो डुमरांव में फिर अशांति फैलाने के फिराक में थे। इसी लिए वहां जमा हुए थे। इनका मुख्य मास्टर माइंड चंदन गुप्ता है। जिसे पुलिस सरगर्मी से तलाश रही है।

एसपी ने बताया इन्हीं सभी ने मिलकर डुमरांव शहर एवं नया भोजपुर स्थित हीरो बाइक के शोरूम पर गोली चलाई थी। अपने बयान में इन अपराधियों ने स्वीकार किया है। वे डुमरांव तथा सासाराम में भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं। पकड़े गए सभी अपराधी चंदन गुप्ता के इशारे पर काम करते हैं। इनमें सिवान का प्रियांशु व अभिषेक शामिल हैं। अन्य दो युवकों में रौशन रजक व रोहित यादव शामिल हैं। यह दोनों फिलहाल चीनी मिल बक्सर में रहते थे। इन सभी ने डुमरांव छठिया पोखर के पास गौशाला रोड में मुन्ना यादव के घर में पनाह ली थी। पुलिस उसका कनेक्शन भी खंगाल रही है। एसपी ने कहा डीएसपी डुमरांव केके सिंह व डीआइयू टीम के आलोक की इस कामयाबी में महत्वपूर्ण भूमिका है। क्योंकि यह अपराधी बहुत सयाने थे। उन्हें दबोच पाना इतना आसान नहीं था। इनके पास से दो पिस्तौल व दो देसी तमंचे बरामद हुए हैं। देखे वीडियो :-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here