नप के चौंकाने वाले आंकड़े, बक्सर में चुनाव जीतेंगे 44 उम्मीदवार

0
734

‌‌‌-2022 में करना होगा 222 को हार का सामना, हाल नगर निकाय चुनाव का  
बक्सर खबर। चुनाव चर्चा अपने शबाब पर है। जोर आजमाइश  का दौर चल रहा है। ऐसे में आप भी पता होना चाहिए। आखिर कितने लोग चुनाव लड़ रहे हैं। कितने को जीत मुबारक होगी और कितने मतणना के मातम मनाएंगे। अगर हम आंकड़ों का उल्लेख करेंगे तो कुछ चौंकाने वाली संख्याओं से आप रुबरु होंगे। इस बार के चुनाव में कुल 44 उम्मीदवार चुनाव जितेंगे। क्योंकि नगर में वार्ड सदस्य की 42 सीटें हैं।

इसके अलावा एक उप तथा एक मुख्य पार्षद की। इस तरह की इनकी कुल संख्या होती है 44। संयोग देखिए परिवहन विभाग द्वारा जो बक्सर को कोड जारी है। उसका नंबर भी 44 है। अब उल्लेख करते हैं उनका जिन्हें हार का स्वाद चखना होगा। अनुमंडल कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार कुल 266 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से मुख्य पार्षद के लिए 15 व उप मुख्य पार्षद के 11 प्रत्याशी। जबकि 42 वार्डों से 240 लोग भाग्य आजमा रहे हैं। अब इनमें से 44 को जीत मिलेगी तो शेष 222 को हार का स्वाद चखना होगा।

यह भी एक संयोग है, वर्ष 2022 का अंतिम 12 वां महिना चल रहा है। मतगणना भी 20,12,22 को होने वाली है। हालांकि इतना सब कुछ होने के बाद भी लोगों की सांसे अटकी हुई हैं। क्योंकि एक तरफ चुनाव समर की तैयारी चल रही है। दूसरे मतगणना के बाद न्यायालय में इसकी सुनवाई होनी है। नप चुनाव को लेकर बिहार में राजनीतिक सियासत जारी है। ऐसे में न्यायालय क्या आदेश देता है। उस तरफ भी सबकी निगाहें टिकीं है। 2022 में वह निर्णय भी चौंकाने वाला हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here