चौंकाने वाले रहे चुनाव परिणाम, सभी पुराने हारे

0
942

-ब्रह्मपुर के बदलाव से सिमरी प्रखंड में दहशत
बक्सर खबर। ब्रह्मपुर प्रखंड के चुनाव परिणाम चौंकाने वाले रहे। 17 पंचायतों के सभी निवर्तमन मुखिया चुनाव हार गए। मंगलवार को जब एक-एक परिणाम सामने आने लगे तो सब के सब हैरान रह गए। जो परिणाम जारी हुए हैं। वे निम्न हैं। ‌‌‌पंचायत गायघाट से हरेन्द्र प्रसाद सिंह 1563 मत पाकर वियई हुए हैं। निकटतम उम्मीदवार रामाशीष सिंह को 951 मत मिले। निमेज पंचायत से जगनारायण प्रसाद 1171 मत पाकर विजई हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजेन्द्र प्रसाद को 990 मत मिले। बैरियां पंचायत से सविता देवी 1770 मत पाकर विजेता बनी। निकटतम प्रतिद्वंदी पूनम देवी को 980 मत प्राप्त हुए।

हरनाथपुर पंचायत से मंजू देवी 2146 मत पाकर विजेता बनी। निकटतम रहे सुरेन्द्र कुंवर को 1475 मत मिले। दक्षिणी नैनिजोर से गौरी शंकर तिवारी 1840 मत पाकर विजेता बने। निकटतम धर्मेन्द्र तिवारी 1375 मत प्राप्त हुए। महुआर पंचायत से संतोषी कुमारी 1344 मत पाकर मुखिया बनी। निकटतम कविता देवी को 1286 मत मिले। गहौना पंचायत से संगिता देवी 1373 मत पाकर मुखिया बनी। निकटतम रहीं गीता देवी को 1161 मत मिले। उत्तरी नैनीजोर पंचायत से बियफी देवी 2417 मत पाकर विजेता बनी। निकटतम रहीं देवंती देवी को 1317 मत मिले। योगियां पंचायत से सोनू मिश्रा 948 मत पाकर विजई हुए। निकटतम अमित मिश्रा को 823 मत मिले।

विजयी मुखिया

कांट पंचायत से गुलाबचंद गुप्ता 1655 मत पाकर मुखिया बने। निकटतम रहीं प्रियंका देवी को 1164 मत मिले। पोखरहां से श्रीभगवान सिंह 2110 मत पाकर मुखिया निर्वाचित हुए। निकटतम सुलेन सिंह 1524 मत मिले। कैंथी पंचायत से पन्ना देवी 1340 मत पाकर विजेता बनी। निकटतम निक्की सिंह को 1124 मत मिले। रघुनाथपुर पंचायत से अनिल कुमार राम 1621 मत प्राप्त कर मुखिया बने। निकटतम मुन्ना मुसहर को 1555 मत प्राप्त हुए। एकरासी पंचायत से पिंकी देवी 1834 मत पाकर विजई हुई। निकटतम गीता देवी को 1207 मत मिले। बगेन पंचायत से अजीत सिंह 1270 मत पाकर विजेता बने। निकटतम नवीन सिंह को 988 मत मिले। बराढ़ी पंचायत से कंचनी देवी 1478 मत पाकर विजेता बनी। निकटतम अभिलाषा देवी को 1299 मिल मिले। भदवर से कन्हैया महतो 2134 मत पाकर निर्वाचित हुए। निकटतम सत्येन्द्र सिंह को 1308 मत मिले।

जिला परिषद की दो सीटों पर भी नए चेहरे
बक्सर खबर। ब्रह्मपुर प्रखंड में जिला परिषद की दो सीटें हैं। जिन पर नए लोगों को जनता ने मौका दिया है। ब्रह्मपुर उत्तरी सीट से बेबी देवी पति अशोक यादव को 8770 मत पाकर विजेता बनी। दूसरे स्थान पर विजेता देवी 6060 मत प्राप्त हार गई। दक्षिणी सीट से शहाना खातुन 12836 मत पाकर विजेता बनी। दूसरे स्थान पर रहीं अनीता देवी को 8286 मत प्राप्त हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here