‌‌‌ठंड के कारण सुबह नौ बजे से चलेंगे स्कूल

0
396

-जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश, फिलहाल 31 तक प्रभावी
बक्सर खबर। ठंड के कारण अब पहली से आठवीं तक के सरकारी व निजी स्कूल सुबह नौ बजे से चलेंगे। इसका प्रशासनिक आदेश जिलाधिकारी के कार्यालय से जारी हो गया है। जिसमें कहा गया है। 21 से 31 दिसंबर तक यह आदेश प्रभावी होगा। जिले में पिछले तीन दिनों से ठंड का प्रभाव देखा जा रहा हैं। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने यह आदेश जारी किया है।

लेकिन, सरकारी स्कूल पूर्व से ही सुबह नौ बजे खुलते हैं। इस वजह से वहां टाइम टेबल में कोई बदलाव नहीं होगा। लेकिन, निजी विद्यालयों पर इसका असर पड़ेगा। क्योंकि उनकी कक्षाएं सुबह आठ बजे से चल रहीं थी। जिला प्रशासन ने अपने आदेश में कोविड गाइड लाइन का उल्लेख भी किया है। अर्थात छात्र मास्क लगाकर स्कूल जाएंगे। उन्हें उचित दूरी पर बैठाया जाएगा। इसका ध्यान स्कूल प्रबंधन व शिक्षकों को रखना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here