सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा है राम कर्मभूमि का सनातन सांस्कृतिक समागम

0
1189

-फेसबुक से लेकर व्हाट्सएप के स्टेटस तक छाया कार्यक्रम
बक्सर खबर। बक्सर में श्रीराम कर्मभूमि न्यास द्वारा आयोजित सनातन सांस्कृतिक समागम व ग्यारह लाख दीपों से बनी भगवान राम की छवि सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रही है। सारे जग में एक ही नाम जय श्री राम, जय श्री राम जैसे गीतों से सबके अकाउंट भरे पड़े हैं। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं। सोशल मीडिया का कोई भी ऐप खोलते ही समागम के पोस्टर, गीत, भव्य परिसर कुछ न कुछ दिख जाएगा। आयोजकों का कहना है। हमारा यह प्रयास है, बक्सर की ख्याती जगत विख्यात हो और सिर्फ बिहार ही नहीं पूरा देश इसके उत्थान के लिए आवाज उठाए।

11 लाख दीपों से बन रही पराक्रमी राम की छवि

अगर लोग चाहेंगे तो अपने सहयोग से वह कीर्तिमान बना सकते हैं। जो आने वाली पीढ़ी और समाज के लिए एक सीख होगी। हम सबके प्रयास से बक्सर को एक गौरव मिल सकता है, पहचान मिल सकती है। एक धरोहर मिल सकती है। सभी लोग अगर एकजुट हों तो यह प्रयास साकार रूप ले सकता है। बहरहाल हर बक्सर वासी, इस आयोजन को लेकर उत्साहित है। क्योंकि सात नवम्बर को 11 लाख दीपों से भगवान राम की छवि का विश्व कीर्तिमान जो बन रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here