मुआवजे को लेकर बनारपुर में सड़क जाम

0
455

-दुर्घटना का कारण बने कार चालक को भी बनाया आरोपी
बक्सर खबर। चौसा-रामपुर मार्ग पर शनिवार की शाम दुर्घटना हुई थी। कार की टक्कर से तीन लोग घायल हुए। घायल युवक छोटेलाल राम की मौत हो गई थी। इसके विरोध में रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने बनारपुर गांव के समीप चौसा-रामपुर मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ नवलकांत व मुफस्सिल के थानाध्यक्ष मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। लोगों ने उनके सामने मुआवजे की मांग रखी।

फिलहाल अंत्येष्टि के लिए तीन हजार, पारिवारिक लाभ में बीस हजार रुपये देने की बात हुई। रविवार होने की वजह से कल तक इंतजार करने को कहा गया। उसके बाद आपदा से चार लाख रुपये की सहायता देने की बात हुई। सड़क जाम कर रहे लोगों ने कहा घायल मुसाफिर धोबी (70) व पंकज राम (18) को भी मदद मिलने चाहिए। दोनों को बहुत चोट आई है। उन्हें भी वाराणसी रेफर किया गया है। पुलिस ने समझाकर फिलहाल जाम समाप्त करा दिया है। वहीं कार चालक विवेक श्रीवास्तव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here