भाजपा की जन आर्शीवाद यात्रा, मंत्रियों में दिखी दरार

0
784

-चेहरा चमकाने वाले दौड़ते रहे आगे पीछे
बक्सर खबर। भाजपा की जन आर्शीवाद यात्रा चल रही है। रविवार को जिले में दो मंत्री पहुंचने वाले थे। पहुंचे भी लेकिन, दोनों ने उल्टी राह पकड़ ली। एक कैमुर की सीमा से बक्सर में दाखिल हुए दूसरे जनाब बक्सर से कैमुर रवाना हो गए। दोनों को एक दूसरे से रामगढ़ में मिले। लेकिन, चौसा में बन रहे थर्मल पावर के कार्यक्रम में एक साथ नहीं जुटे।

हम बात कर रहे हैं केन्द्र सरकार के उर्जा मंत्री आर के सिंह व खाद्य उपभोक्ता एवं वन पार्यवरण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे की। बक्सर पहुंचे उर्जा मंत्री ने चौसा में बन रहे एसजेवीएन थर्मल पावर के परिसर में निर्माण कार्य शुभारंभ किया। लेकिन, बाजार में उद्घाटन नहीं कुछ और ही चर्चा थी। यही हाल बगीचा उत्सव हाल के कार्यक्रम में दिखा।

वहां केन्द्रीय उर्जा मंत्री आर के सिंह ने मीडिया से बात की। अपनी सरकार का बखान किया। लेकिन, कुछ खास नहीं दिखा। उन्होंने यह जरुर कहा जनता का आर्शीवाद लेने के लिए आए हैं। लेकिन, इस यात्रा में प्रदेश भाजपा के जीन नेताओं को शामिल होना था। वे भी आर के सिंह के साथ यहां नहीं दिखे। प्रेस वार्ता के दौरान भी हल्के जिलाध्यक्ष माधुरी कुंवर ही उनके आस-पास दिखी। बाकि सबको साइड कर दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here