काम आई तत्परता, बच गई वृद्ध की जान

0
1177

-एक फोन पर पहुंची दो एंबुलेंस, कभी-कभी होता है ऐसा
बक्सर खबर। समाहरणालय के समक्ष मंगलवार को मन को द्रवित कर देने वाला वाकया हुआ। दुनियादारी में परेशान वृद्ध व्यक्ति सड़क किनारे लेट गए। क्योंकि उन्हें सीने में तकलीफ हो रही थी। दर्द असह्य हुआ तो बेहोश हो गए। आते-जाते लोग उन्हें देख रहे थे। लेकिन, कुछ लोगों ने इसकी सूचना फोन से समाजसेवी लोगों को दी। एक फोन हरिकिशुनपुर गांव निवासी दीपक के पास गया। उन्होंने मदद के लिए सदर अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक दुष्यंत को फोन किया। साथ ही परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार को जानकारी दी। क्योंकि उनका कार्यालय समाहरणालय में है।

दोनों लोगों ने अपने स्तर से प्रयास किया और मौके पर एक साथ दो एंबुलेंस पहुंची। जमीन पर लेटे व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। उपचार शुरू हुआ। होश में आने पर उन्होंने बताया मेरा नाम बृजबिहारी उपाध्याय है। औद्योगिक थाना के परसियां का रहने वाला हूं। इसे आप संयोग भी कह सकते हैं। और वृद्ध की अच्छी किश्मत भी। जो उन्हें समय रहते उपचार मिल गया। खबर लिखने का अभिप्राय है। लोगों की एक छोटी कोशिश किसी की जान बचा सकती है। हमेशा मानवीय मूल्यों को ध्यान में रखना चाहिए। साथ ही अगर किसी ने नेक कार्य किया है। तो उसकी प्रशंसा भी होनी चाहिए। जिससे बेहतर करने वालों का हौसला बना रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here