जिले के नियाजीपुर में निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

0
278

– राम जानकी मठिया में प्रत्येक वर्ष होता है आयोजन
बक्सर खबर। बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र के नियाज़ीपुर गांव की राम जानकी मठिया से मंगलवार को भगवान जगन्नाथ की पालकी सह शोभा यात्रा निकाली गई। पाठकों को हम बता दें कि आज के दिन ही उड़िसा में भगवान जगन्नाथ की यात्रा भी निकलती है। उसी मौके पर अपने जिले के इस गांव में भी वर्षो से यह परंपरा चलती आ रही है। मंदिर के महंत अर्जुन नागा बाबा के नेतृत्व में गांव के सैकड़ों युवा पालकी में भगवान को लेकर निकलते हैं।

पूरे गांव का यह पालकी सह शोभा यात्रा भ्रमण करती है। ऐसा पूरे गांव के मंगल के लिए किया जाता हैं। स्थानीय पत्रकार साथियों ने बताया कि शोभायात्रा में सचिन पाठक, महाबली दुबे, राजू दुबे, अग्नि पाठक, अनीश पाठक, अरविंद पाठक, अनिल ठाकुर, जय प्रकाश राणा, पंकज कुमार, अभिषेक कुमार, दीपक पाठक, बलिराम कुमार, अभिषेक पाठक, विश्वकर्मा कुमार, सुरेंद्र शर्मा, गोलू पाठक, पिंटू पाठक अनेक छोटे बच्चे वे गांव के वरिष्ठ लोग इसमें शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here