रामरेखा घाट पर रोकी गई नाबालिग की शादी

0
378

बक्सर खबर। अपने रामरेखा घाट पर बहुत शादियां होती हैं। यह घाट सिर्फ गंगा स्नान और रामेश्वर मंदिर के लिए विख्यात नहीं है। प्रत्येक वर्ष हजारों शादियां यहां संपन्न होती है। उसमें कुछ नाबालिग भी होते हैं। लेकिन, लोगों की सजगता से अब ऐसी शादियों पर रोक लगने लगी है। आज सोमवार को इस घाट पर करहगर की लड़की ब्याही जा रही थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। नगर थाने की टीम पहुंची और शादी बीच में ही रोक दी गई।

पूछताछ में पता चला लड़का पक्ष यूपी के बरेली शहर अंतर्गत इज्जत नगर से था। दूल्हा राकेश पासी भी नाबालिग था। दोनों पक्ष के लोगों को थाने बुलाया गया। साथ ही यह बांड भरवाया गया। बालिग होने के बाद ही इनकी शादी होगी। अन्यथा ऐसे करते पाए जाने पर जेल की हवा खानी होगी। इस महीने शहर में नाबालिग शादी प्रकरण का दूसरा मामला है। बावजूद इसके प्रशासन सक्रिय नहीं दिख रहा। हालाकि नाबालिग बच्चों की शादी को रोकना सिर्फ प्रशासन का काम नहीं। यह आम जन का कर्तव्य है। लेकिन, लोगों में शासन का भय होना भी बहुत जरुरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here