रामजी ने किया नामांकन, गुप्तेश्वर पांडेय का खरीदा गया पर्चा

0
2302

-बक्सर सदर सीट से अब तक 17 ने लिया नामांकन फार्म
बक्सर खबर। बक्सर विधानसभा सीट से आज मंगलवार को आकाश कुमार सिंह उर्फ रामजी सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में पर्चा दाखिल करने वाले आज के वह इकलौते उम्मीदवार थे। एक दिन पहले इस सीट से सुधाकर मिश्रा ने सुहेलदेव पार्टी से पर्चा दाखिल किया था। अब तक बक्सर सीट से दो लोगों ने नामांकन दाखिल किया है।

निवार्ची अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 17 लोगों ने नामांकन दाखिल करने का पर्चा खरीदा है। आज मंगलवार को छह लोगों ने इसकी खरीद की। जिसमें बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन के राज्याध्यक्ष अरुण कुमार ओझा, रविराज पीपी रोड, भारती कुमार पांडेय सोहनी पट्टी, रामनाथ ठाकुर भारतीय सब लोग पार्टी, राजा राम सिंह खानपुर बक्सर शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here