रामायण सर्किट ट्रेन देगी बक्सर को नई पहचान, मंत्री ने की हाई लेवल बैठक

0
1434

बक्सर खबर। दक्षिण भारत के पर्यटक इस माह बक्सर आ रहे हैं। भारत सरकार द्वारा श्रीराम सर्किट को बढ़ावा देने के लिए यह स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन तिर्थयात्रियों को लेकर 20 नवम्बर को यहां पहुंच रही है। लगभग 9 घंटे तक यहां रहेगी। इस दौरान श्रद्धालुओं का स्वागत और उनकी सुरक्षा। दोनों महत्वपूर्ण है। अगर बक्सर पर्यटक क्षेत्र के रुप में विकसित हो। तो उस प्रयास की एक कड़ी है। इसी के लिए आज रविवार को अपराह्न चार बजे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने जिला अतिथि गृह के सभाकक्ष में डीएम एवं एसपी सहित पंचकोशी परीक्रमा समिति के सदस्यों के साथ बैठक की।

बैठक में उन्होंने रामायण एक्सप्रेस के बक्सर पहुंचने पर सभी आवश्यक बिंदुओं पर आला अधिकारियों से विचार विमर्श किया। उन्होंने बताया कि 16 को ट्रेन मदुरई (मदुरै) से रवाना होगी। मैं उस दिन वहां जाउंगा। 20 को वह बक्सर पहुंचेगी। श्रद्धालु तिर्थया़त्री उन स्थानों को देखने जाएंगे। जहां से भगवान राम का संबंध है। पूरी दुनिया में बक्सर को भगवान श्री राम के प्रशिक्षण स्थल के रूप में जाना जाता है। ट्रेन के यहां से आगे जनकपुर धाम के लिए प्रस्थान करेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने कहा कि श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसमें सामाजिक धार्मिक सभी संगठन बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस तरह के आयोजनों से बक्सर महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में भी उभरेगा। इससे बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को भी फायदा होगा। रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।
पुण्यतिथि पर याद किए गए स्व कैलाशपति मिश्रा
बक्सर खबर। आज बक्सर में कैलाशपति मिश्र की पुण्य तिथि के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से स्थानीय सांसद सह मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन संचालन आदित्य चौधरी ने किया। मौके पर परशुराम चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष केदार नाथ तिवारी, सच्चिदानंद भगत, राजवंश सिंह एवं जिले के अनेक पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here