खो गए हैं रामा अशिश गुप्ता

0
1208

बक्सर खबर। राम अशिश गुप्ता जिनकी उम्र लगभग 35 वर्ष है। छठ के दिन से ही लापता हैं। इनके भाई ने इसकी सूचना बक्सर खबर को दी। उन्होंने बताया वे दो बच्चे के पिता है। त्योहार के दिन सुबह टहलने निकले थे। हमारा परिवार बक्सर शहर के नेहरुनगर में रहता है। हम लोग मूल रुप से राजपुर थाना के पिपराढ़ गांव के रहने वाले हैं।

पूरा परिवार उनके लिए परेशान हैं। पुलिस को भी सूचना दी गई है। लेकिन, अभी तक उनका कुछ भी पता नहीं चला। लापता राम अशिश की लंबाई छह फूट की है। अर्थात उनका कद देखकर भी लोग उनको पहचान सकते हैं। अगर किसी को इनके बारे में कुछ जानकारी तो इन नंबरों पर सूचना दे सकता है। 7061974301 /  7973702515

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here