छीन गई राजपुर प्रखंड व उप प्रमुख की कुर्सी  

0
1587

-15 सदस्यों ने किया विरोध में मतदान, जल्द ही होगा पुन: चुनाव
बक्सर खबर। राजपुर प्रखंड प्रमुख राधिका देवी व उप प्रमुख मानती देवी के विरूद्ध बुधवार को लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। प्रमुख के विरूद्ध पन्द्रह ने तथा उप प्रमुख के खिलाफ भी इतने सदस्यों ने मतदान किया। चुनाव प्रक्रिया प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सिद्धार्थ कुमार की देखरेख में हुई। पूछने पर उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर कड़ी सुरक्षा के मध्य प्रखंड कार्यालय में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई। प्रमुख समेत कुल 16 सदस्य शामिल हुए। हालांकि उप प्रमुख उपस्थित नहीं हुई।

पंचायत समिति सदस्य अलिशेर शाह की अध्यक्षता में बैठक हुई। लगभग चालीस मिनट तक चर्चा हुई। इसके बाद मतदान में सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। पन्द्रह अविश्वास के पक्ष में तथा एक उसके विरूद्ध पड़ा। इसकी पुनरावृति उप प्रमुख पद के लिए भी हुई। राजपुर में कुल 26 बीडीसी सदस्य हैं। जिसमें से 16 ने ही चर्चा में भाग लिया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी के अनुसार फिलहाल दोनों पद रिक्त हो गए हैं। इसकी सूचना जिला निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय को दे दी गई है। वहां से मतदान की तिथि तय होगी। उसी के अनुरूप नए प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here