‌‌‌राहत की खबर : धीरे-धीरे कम हो रहा है गंगा का पानी

0
175

बक्सर खबर। पानी की भी अजीब कहानी है। पानी नहीं हो तो परेशानी। पानी अधिक हो तो परेशानी। फिलहाल पानी से जुड़ी राहत देने वाली है। सूचना है कि धीरे-धीरे गंगा का जलस्तर नीचे जा रहा है। कल सोमवार को पानी का बढ़ना थम गया था। उसके बाद आज सूचना मिली की अब पानी नीचे उतर रहा है। आज मंगलवार की दोपहर पानी का जलस्तर 58॰ 77 आंका गया।

जैसा की आपको पता है दो दिन पहले पानी का लेबल चेतावनी सीमा 59॰32 तक पहुंच गया था। लेकिन एक बार फिर पानी कम होने लगा है। फिलहाल रफ्तार का सही अंदाजा नहीं है। लेकिन खबर राहत वाली है। केन्द्रीय जल आयोग के कर्मी कन्हैया कुमार ने बताया पानी का दबाव कम हुआ है। लगातार इसमें कमी आने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here