राजपुर इलाके में मिली दो लाशें

1
945

बक्सर खबर : राजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो लाशें मिली। एक जगह नहर में हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार राजपुर के हरपुर नहर में मिले शव की पहचान नहीं हो पाई। दूसरी लाश भलुहां गांव के पास मुख्य पथ से सटे मिली। जिसे देखकर अनुमान लगाया गया। वह या तो विक्षिप्त होगी या भिखारी। पुलिस ने इन दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

पुलिस इस बात से परेशान है। नहर में मिला शव किसका हो सकता है और कहां से आया होगा। क्योंकि इन दिनों नहर में भरपूर पानी बह रहा है। यह वह इलाका है, जहां अक्सर लाशें मिलती हैं। कुछ दिनों पहले भी महिला की लाश इसी नहर में मिली थी। बहरहाल पहचान नहीं हुई इस लिए कुछ कहना बहुत जल्दीबाजी होगी।

हेरिटेज विज्ञापन

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here