शराब के नशे में प्रमुख पति गिरफ्तार, पुलिस से मारपीट का आरोप

0
930

-उत्तर प्रदेश से लौटते समय देवल पुल पर हुआ विवाद
बक्सर खबर। शराब के नशे में पुलिस के साथ मारपीट करने के आरोप में राजपुर की पुलिस ने संतोष कुमार सिंह, जिला कैमूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वे पडियारी गांव के निवासी हैं। शुक्रवार की रात उन्हें राजपुर थाना क्षेत्र के देवल पुल के समीप गिरफ्तार किया गया। जब शाम के वक्त वे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला से लौट रहे थे।

वे नशे की हालत में थे। वहां मौजूद एलटीफ(शराब के लिए बनी स्पेशल टीम) की टीम ने उनके वाहन को रोका। जांच में पता चला वे शराब के नशे में हैं। रोकने पर वे मौजूद पुलिस वालों से भिड़ गए। बातचीत के दौरान पता चला वे कैमूर के उनवांस प्रखंड प्रमुख के पति हैं। लेकिन, पुलिस ने उनकी एक सुनी। रात के वक्त गिरफ्तार कर राजपुर थाने ले जाया गया। शनिवार को उन्हें जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here