‌‌‌ राशि गबन के मामले में राजपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष गए जेल

0
900

-नगर थाने की पुलिस ने शहर के आईटीआई मैदान के पास से किया गिरफ्तार
बक्सर खबर। राजपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवेन्द्र उर्फ रुना शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नगर थाने की टीम ने उन्हें मंगलवार की रात शहर के आईटीआई मैदान के पास उनके घर से गिरफ्तार किया। बुधवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पूछने पर थानाध्यक्ष दिनेश मलाकार ने बताया कि पूर्व से उनके खिलाफ लगभग 23 लाख रुपये की हेरा-फेरी का मुकदमा दर्ज था। लंबे समय से उसका मुकदमा चल रहा है। यह प्राथमिकी किस ने कब दर्ज कराई थी। यह पूछने पर नगर थानाध्यक्ष माकूल जवाब नहीं दे सके। उनका कहना था मुकदमा पुराना है। इसलिए वह ध्यान पर नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here