‌‌‌शिक्षक हत्याकांड में नपे इटाढ़ी के थानाध्यक्ष व केस के आइओ

2
3026

बक्सर खबर। भिखमपुर गांव में हुई शिक्षक सत्येन्द्र की हत्या पुलिस की लापरवाही का परिणाम है। ऐसा बक्सर सदर के डीएसपी ने माना है। उनके अनुसार पहले मारपीट की शिकायत मिली थी। जिसपर ईटाढ़ी पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की। इसके बाद हत्या हो गई। इस मामले में वरीय अधिकारियों के निर्देश का पालन नहीं करने के आरोप में थानाध्यक्ष संजय कुमार व केस के अनुशंधानकर्ता शिवकुमार पासवान को निलंबित कर दिया गया है।

उनकी जगह डीआइयू में कार्यरत सअनि आलोक कुमार को वहां का थानाध्यक्ष बनाया गया है। यह जानकारी एसपी कार्यालय से मिली है। जिसमें कहा गया है। डीएसपी के आदेश का अनुपालन नहीं करने की स्थिति में इन दो पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जाता है। इस अवधि में इन दोनों को जीवन यापन भत्ता मिलेगा। साथ ही इनका मुख्यालय बक्सर होगा।

2 COMMENTS

  1. sala sab ghuskhor ho gya agar ye ghuskhori naa hoti to wo teacher aaj apna life enjoy kar rha hota uske ghar wale par kya bit rhi hogi usne kbhi ye sochaa….. sala

  2. sala sab ghuskhor ho gya agar ye ghuskhori naa hoti to wo teacher aaj apna life enjoy kar rha hota uske ghar wale par kya bit rhi hogi usne kbhi ye sochaa….. sala

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here