पुलिस को मिली दोहरी सफलता, आरा का शुटर व बक्सर का हथियार तस्कर गिरफ्तार

0
1845

– एसपी ने कहा एक ने मारी थी पेट्रोल पंप संचालक को गोली दूसरा बेचता है हथियार व गोली
बक्सर खबर। जिले की पुलिस को दोहरी सफलता मिली है। नगर में पेट्रोल पंप संचालक को गोली मारने वाला तथा हथियार बेचने वाला गिरफ्तार किए गए हैं। यह जानकारी मंगलवार को एसपी मनीष कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। नगर थाने में दोपहर एक बजे के लगभग उन्होंने मीडिया को बताया कि शुटर शुभम सिंह उर्फ रूखी, आरा जिला के शिवगंज का रहने वाला है। इसने जनवरी माह में नगर के सोहनी पट्टी निवासी देवदत उपाध्याय को गोली मारी थी। तब तीन लोग गिरफ्तार किए थे।

लेकिन मुख्य आरोपी शुभम फरार चल रहा था। आज मंगलवार की सुबह उसे बक्सर स्टेशन के पास लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरा अपराधी सोनू गुप्ता है। जो नगर थाना के गजाधर गंज का रहने वाला है। एसपी ने बताया एक दिन पहले अंकित यादव नाम का अपराधी गिरफ्तार किया गया। उसने पूछताछ में बताया कि वह सोनू गुप्ता से ही हथियार की खरीद बिक्री करता था। इस आरोपी को औद्योगिक थाने की पुलिस ने सोमवार की शाम पड़री मोड के पास गिरफ्तार किया। इस अभियान में सदर डीएसपी धीरज कुमार व  नगर कोतवाल संजय कुमार, औद्योगिक प्रभारी अविनाश कुमार आदि का महत्वपूर्ण योगदान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here