‌‌‌जमीन कब्जा करने पहुंचे 11 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
1180

-धारा 144 में पहली बार हुई इतनी बड़ी गिरफ्तारी
बक्सर खबर। निजी जमीन को सरकारी बताकर उस कब्जा करने की तैयारी को प्रशासन ने विफल कर दिया। इस मामले में शनिवार की शाम 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी राजपुर थाना के कोनौली गांव के रहने वाले हैं। इसी गांव की लगभग 12 एकड़ भूमि को सरकारी बता कर उस पर कब्जा करने कुछ लोग पहुंचे थे। हालांकि पूर्व से इसको लेकर उच्च न्यायालय में मुकदमा दायर हुआ था। वर्ष 1999 में ही उच्च न्यायालय ने यह फैसला दिया कि जमीन निजी है। उसके बाद से मामला शांत था। विवाद करने वाले लोग भी शांत थे। लेकिन, कुछ दिन पूर्व पुन: विवाद खड़ा हुआ। तब अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय से धारा 144 लगाई गई थी।

लेकिन, उस आदेश की अवहेलना करते हुए उन लोगों ने आज शनिवार को वहां फिर विवाद खड़ा कर दिया। इसकी शिकायत संबंधित पक्ष ने अनुमंडल प्रशासन से की। मामले की जांच हुई तो पता चला भू स्वामियों का दावा सत्य है। 1999 में ही उच्च न्यायालय का फैसला आ चुका है। इसको देखते हुए विवाद करने वाले सभी ग्यारह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पूछने पर सदर एसडीएम ने बताया कि जो लोग भूमि पर दावा कर रहे थे। उन्हें 1991 में डीएम के स्तर से पर्चा निर्गत किया गया था। लेकिन, भू स्वामियों ने इसके खिलाफ उच्च न्यायालय में आवेदन दिया। 1992 में ही न्यायालय ने उस पर रोक लगा दी। 1999 में डीएम के आदेश को निरस्त करते हुए भू स्वामियों का हक बताया गया। उसी आदेश में यह कार्रवाई हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here