पुलिस की उपलब्धि, पकड़ा गया साइकल चोर

0
370

बक्सर खबर। नगर पुलिस के हाथ साइकल चोर लगा है। पुलिस ने आज मंगलवार को शांति नगर से उसे गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर एक साइकल बरामद हुई है। उसे खरीदने वाला व्यक्ति भी गिरफ्तार हो गया है। हालाकि उसका नाम अभी सामने नहीं आया है। पुलिस ने यह बताया चोर का नाम राजू कुमार कमकर है। पुलिस ने इस चोर को क्यों और कैसे पकड़ा? यह प्रश्न सबके जेहन में आ सकता है। क्योंकि शहर में बाइक चोरी करने वाले नहीं पकड़े जा रहे। फिर साइकल चोर कैसे पकड़ा गया। पाठकों को याद होगा।

पिछले सप्ताह एसपी कार्यालय से साइकिल चोरी हो गई थी। शिकायत कर्ता डाकिया था। जो डाक पहुंचाने एसपी कार्यालय गया था। वह साइकिल खड़ी कर अंदर गया और इधर बाहर से उसकी साइकल गायब हो गई। वह बाहर आया तो उसको चोरी का पता चला। उसी दिन से नगर की पुलिस परेशान है। वह शहर के चोरों को तलाश रही है। कौन-कौन हैं ऐसे जो शहर में साइकिल चुराते हैं। उनका पूरा ब्योरा खंगाला जा रहा है। एक चोर पकड़ा भी गया तो उसने कहीं और से चोरी की थी। इतना सब होने के बावजूद भी वास्तविक चोर पकड़ में नहीं आया। इस वजह से नगर थाने की पुलिस परेशान है। आखिर वह अपने कप्तान को क्या जवाब देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here