‌‌खूब चला चोर-पुलिस का खेल, पकड़ा का वांटेड नेपाली

0
1534

बक्सर खबर। लंबे से समय से नेपाली की तलाश पुलिस को थी। लेकिन वह पकड़ा नहीं जा रहा था। सिकरौल थाना के गोपपुर गांव निवासी हिमांषु उर्फ नेपाली पुत्र केदारनाथ सिंह की तलाश पुलिस को लंबे समय से थी। लेकिन वह बार-बार के प्रयास के बावजूद पुलिस को चकमा देने में सफल हो जाता था। मंगलवार को सूचना मिली। नेपाली गांव में देखा गया है। पुलिस की टीम गोपपुर गांव पहुंची। तलाश शुरू हुई वह अपने घर से गायब हो गया। यहां-वहां पुलिस उसे तलाशती रही।

वह ठिकाना बदलता रहा। अंतत: उसे दबोच लिया गया। पूछने पर पता चला उसके खिलाफ पूर्व से दो मामले दर्ज हैं। वह शराब के कारोबार में भी संलिप्त है। उसे मंगलवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। नेपाली की पूरी कहानी क्या है। यह पुलिस ने खोलकर नहीं बताया। लेकिन, यह जरुर पता चला कि उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पर बहुत दबाव था। क्योंकि उसका न पकड़ा जाना सिकरौल पुलिस के लिए बदनामी का दाग था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here