पिस्टल लहराते शराब तस्कर गिरफ्तार

0
836

बक्सर खबर। पिछले दस माह से फरार चल रहे शराब तस्कर को पुलिस ने पिस्टल लहराते पकड़ लिया। इसकी जानकारी डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह ने मुरार थाना में प्रेसवार्ता कर गुरूवार को दी। सिंह ने बताया कि आरोपी अमसारी गांव का रहने वाला है। जिसका नाम मिंकू उर्फ जितेन्द्र सिंह है।

ग्रामीणों ने सूचना दी कि शराब के नशे में गांव में देशी पिस्टल लहरा रहा है। इसकी जानकारी मुरार थानाध्यक्ष मनोज पाठक को दी गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने मिंकू को हथियार के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मिंकू पर के घर से दिसम्बर 2019 में 450 पेटी शराब पकड़ी गई थी। जिसके बाद से वो फरार चल रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here