गोली नहीं टक्कर मार की गई चुन्नू चौबे की हत्या

0
4524

बक्सर खबर : चुन्नू चौबे उर्फ ब्रिजराज चौबे की हत्या गोली से नहीं हुई। ऐसा वहां मौजूद लोगों ने बताया। उनकी हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। घटना के वक्त वे सिविल लाइन मुहल्ले से लौट रहे थे। तभी किसी वाहन से उन्हें टक्कर मार दी गई। यह बात गोलंबर पर प्रदर्शन कर युवक ने बक्सर खबर को बताई। पुलिस के अधिकारी भी यह नहीं बता पाए की। हत्या किस कारण से और कैसे हुई है।

मौके पर मौजूद प्रशासन के अधिकारी

क्योंकि गोलंबर पर भारी उपद्रव जारी है। जगह-जगह टायर जल रहे हैं। पथराव भी हो रहा है। शव को एंबुलेंस में रखा गया है। इस वजह से वहां कोई पहुंच नहीं पा रहा है। यह बात सामने आ रही है। चुन्नू चौबे अहिरौली गांव के बिरबली चौबे के पुत्र थे। वे जमीन के धंधे के कारण कुछ वर्षो से काफी चर्चा में आ गए थे। जमीन से जुड़े कई मामले भी उनके विरुद्ध दर्ज हैं। इनकी आयु 40 वर्ष के लगभग होगी।

हेरिटेज विज्ञापन

शादी बहुत पहले हुई थी। इनके दो पुत्र हैं। इनकी अदावत किन लोगों से थी। यह जानकारी प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही मिलेगी। फिलहाल हाल यह है कि गोलंबर पर अभी भी प्रदर्शन जारी है। प्रशासन के अधिकारी एक तरफ खड़े हो हालात शांत होने का इंतजार कर रहे हैं।

गोलंबर पर हुई आगजनी का नजारा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here