बक्सर का आतिथ्य देख गदगद हुए तीर्थयात्री

0
484

-आदत से बाज नहीं आए सोशल मीडिया के लट्ठमार
बक्सर खबर। भारत भ्रमण पर निकले तीर्थयात्रियों का जत्था शनिवार की सुबह बक्सर पहुंचा। रेल प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था के अतिरिक्त सिद्धाश्रम पहुंचने पर यात्रियों का स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्टेशन से लेकर रामरेखा घाट तक, नौलखा मंदिर एवं वामन मंदिर परिसर तक उनके स्वागत के लिए लोग खड़े थे। शहर के सामाजिक लोग, प्रशासनिक अधिकारी, स्कूली छात्रों ने भी अतिथि देवो भव का संदेश पुष्प वर्षा कर दिया। जब यात्री वापसी के दौरान स्टेशन पहुंचे तो उन्होंने मीडिया से हुई बातचीत में कहा जो स्वागत हमारा बक्सर में हुआ है। हम उसे आजीवन नहीं भूलेंगे।

इस कार्यक्रम में शहर के प्रमुख व्यवसायी व भाजपा नेता प्रदीप राय ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा श्रीराम कर्म भूमि न्यास के लोगों ने अतिथियों का जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान अरुण मिश्रा, केके ओझा, राजेन्द्र जी, परशुराम चतुर्वेदी, जेपी, नितिन मुकेश आदि अनेक सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता इसमें उत्साह के साथ शामिल रहे। वहीं कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इस यात्रा को लेकर बक्सर का बखान किया और कुछ ने आदत के अनुरुप सवाल उठाए। लेकिन, इन सबसे अलग जो लोग अन्य प्रदेशों से यहां आए थे। उन्होंने बक्सर के आतिथ्य की जमकर प्रशंसा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here