पिकअप पलटी, एक की मौत दो घायल

0
669

बक्सर खबर। नावानगर प्रखंड के तेनुआडीह गांव से रविवार को बारात सासाराम जिले के करहगर गांव गयी थी। बारात के साथ गांव से बैंड पार्टी भी गई थी। वह दल पिकअप पर सवार था। जिसमें केसठ का रहने वाला विश्वनाथ मुसहर भी शामिल था। सुबह तीन-चार बजे के लगभग बैंड पार्टी की वह पिकअप पलट गई। इस दुर्घटना में विश्वनाथ की मौत हो गई। अन्य दो लोग घायल हुए हैं। इसकी सूचना आज सोमवार को ग्रामीणों ने नावानगर पुलिस को दी। पुलिस उनकी भरपूर  मदद की । इस संबंध में पूछने पर नावानगर के थानाध्यक्ष जुनैद आलम ने दुर्घटना की पुष्टि की।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here