ब्रह्मपुर महोत्सव को देख गदगद हुए लोग, शामिल हुए विशिष्ट अतिथि

0
256

-पहली बार हुआ जिले में इस महोत्सव का आयोजन, न्यायमूर्ति एसएन पाठक भी हुए शामिल
बक्सर खबर। जिले में पहली बार ब्रह्मपुर महोत्सव का आयोजन 14 फरवरी को किया गया। ब्रह्मपुर के बीएन हाई स्कूल के मैदान में आयोजित समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एन एन पाठक भी उपस्थित रहे। इन दोनों अतिथियों के साथ जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने स्वागत किया। सभी ने मिलकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस कार्यक्रम में देश के सुविख्यात कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी अपनी कला के प्रदर्शन हेतु मौका दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात शिव तांडव प्रस्तुत हुआ। जिसने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। भोजपुरी के महान गायक भरत शर्मा व्यास ने अपने गीतों सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। जिला प्रशासन द्वारा आमंत्रित बॉलीवुड गायक राकेश कुमार सानू एवं गायिका आंखी दास ने भी लोगों को झूमने पर भी मजबूर कर दिया।

ब्रह्मपुर महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार

कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों एवं प्रतिभागियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी कुमार पंकज ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इसी तरह का दूसरा आयोजन 21 फरवरी 2024 को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव राज +2 उच्च विद्यालय ,डुमरांव एवं दिनांक 28 फरवरी 2024 को विश्वामित्र महोत्सव किला मैदान ,बक्सर में मनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here