पक्की सड़क के लिए तरस रहे हैं पहाड़ीचक गांव के लोग

0
203

-एकरासी पंचायत के अंतर्गत आता है गांव, दो किलोमीटर लंबा है मार्ग
बक्सर खबर। ब्रह्मपुर प्रखंड का पहाड़ीचक गांव। यह एकरासी पंचायत के अंतर्गत आता है। इस गांव को बगेन-मनकी रोड से जोडऩे वाली सड़क कच्ची है। नतीजा लोग परेशान हैं। बरसात का मौसम आते ही गांव वाले अनजाने भय से सीहर उठते हैं। कच्ची सड़क गड्ढ़ों में तब्दील हो जाती है। जहां-जहां पानी का दबाव ज्यादा होता है। सड़क टुकड़ों में बंट जाती है। यहां से निवासी प्रेम पांडेय बताते हैं।

हमारे गांव की आबादी एक हजार के आस-पास पहुंच चुकी है। बावजूद इसके सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए हम लोग परेशान हैं। इसकी एक वजह राजनीतिक लोगों की उपेक्षा है। जो हमारी आवाज उठाते नहीं। ग्रामीणों ने अपनी आवाज बुलंद करने के लिए लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान का बहिष्कार भी किया। विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं का एक दल उप विकास आयुक्त के कार्यालय तक पहुंचा। आश्वासन मिला लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। स्थिति जस की तस है। युवाओं को उम्मीद है प्रशासन का ध्यान हमारी समस्या की तरफ जाएगा। ग्रामीणों की तकलीफ उन्हें समझ में आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here