‌‌‌इस वर्ष 21 दिनों का होगा विजयादशमी उत्सव

0
1970

-वृंदावन की मंडली करेगी रामलीला व कृष्ण लीला का मंचन
बक्सर खबर। रामलीला समिति के सदस्यों की बैठक गुरुवार को किला मैदान के रामलीला मंच पर की गई। उपस्थित सदस्यों की मौजूदगी में इस वर्ष के विजयादशमी उत्सव की रुप रेखा बनाने पर विमर्श हुआ। यह बात खुलकर सामने आई की इस बार का उत्सव 21 दिवसीय होगा। वृंदावन की टोली इस वर्ष यहां दिन में कृष्ण लीला और रात के रामलीला का मंचन करेगी। आयोजन को सफल बनाने और शहर में टोलियों के विस्तार के लिए अभियान चलाने की चर्चा हुई। कार्यकारी अध्यक्ष रामावतार पांडेय की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिसका संचालन सचिव बैकुण्ठ नाथ शर्मा ने किया।

उन्होंने बताया, वृंदावन की श्री नन्द नंदन लीला टोली स्वामी करतार ब्रजवासी की मौजूदगी में लीला कार्य संपन्न करेगी। आयोजन 07 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 27 तक चलेगा। इस दौरान बैठक में दिनेश जायवाल, गिरधारी अग्रवाल, सुरेश संगम, उदय सर्राफ उर्फ जोखन, शिवदयाल पांडेय, यतीन्द्र कुमार चौबे, सौरभ चौबे, अभिषेक ओझा, रवि वर्मा, राघव पाण्डेय, आशुतोष कुमार चतुर्वेदी, विराट मिश्रा, रिषु गुप्ता, श्रीमन्नारायण तिवारी, विवेकानंद तिवारी, दयाशंकर मिश्रा, पंकज उपाध्याय, सुरेश गुप्ता, आशुतोष पाठक, शेषनाथ तिवारी, गुप्तेश्वर सर्राफ, विमलेन्दु शेखर और भी कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here