‌‌‌ शहर में शुरू हुआ शांतिपूर्ण मतदान, बूथों पर लगी कतार

0
106

-चौक-चौराहों पर भी बरती जा रही है सतर्कता
बक्सर खबर। नगर परिषद क्षेत्र के सभी बूथों पर सुबह सात बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। कुल 136 बूथ इस बार बने हैं। लेकिन, ठंड के बावजूद भी समय से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। आठ बजते-बजते बूथों पर मतदाताओं की कतार भी दिखने लगी। सूचना के अनुसार सुबह नौ बजे तक 8.2 प्रतिशत के लगभग मतदान हो चुका था।

घर की महिलाएं और कामकाजी लोग सुबह ही मतदान कर अपने काम पर निकले की जुगत में दिखे। जिसके कारण बाजार बंद थे लेकिन, बूथों पर लोग नजर आ रहे थे। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन के लोग शहर में चक्कर लगाते देखे गए। नगर थाने की टीम भी फ्लैग मार्च करती दिखी। माइक से घोषणा हो रही थी। शहर में धारा 144 लागू है। पांच से अधिक लोग एक जगह एकत्र न हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here