राजीव गांधी को पार्टी नेताओं ने किया याद

0
63

-जयंती पर याद किए गए पूर्व मंत्री
बक्सर खबर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शुक्रवार को जयंती मनाई गयी। जिला कार्यालय में जुटे पार्टी के निष्ठावान सदस्यों ने पूर्व मंत्री स्व. जगनारायण त्रिवेदी को भी याद किया गया। दोनों नेताओं की जयंती 20 अगस्त को पड़ती है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माणकर्ता हैं।

महिला आरक्षण, 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार, पंचायत चुनाव एवं सूचना एवं तकनीक से जुड़े कार्य कर उन्होंने देश को नई शक्ति प्रदान की। जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। बैठक के दौरान श्रीकांत पाठक पूर्व विधायक, अनिरूद्ध पांडेय पूर्व जिलाध्यक्ष, कामेश्वर पांडेय, राहुल आनंद, बजरंगी मिश्रा, अनराुग राज त्रिवेदी समेत पार्टी के अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here