‌‌‌2040 रुपये कुंटल बिकेगा धान, 48 घंटे में होगा भुगतान

0
833

-सरकार ने जारी किया फरमान, करना होगा पंजीयन
बक्सर खबर। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सूचना जारी की है। सरकार ने खरीफ विपणन मौसम 2022-23 अन्तर्गत धान अधिप्राप्ति हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य साधारण धान 2040/- प्रति क्विंटल, ग्रेड A धान 2060/- प्रति क्विंटल। क्रय का आदेश जारी किया है। उतर बिहार में 01 नवम्बर तथा दक्षिण बिहार में 15 नवंबर 2022 से प्रारंभ होकर दिनांक 15 फरवरी 2023 तक प्रभावी रहेगा। कृषि विभाग द्वारा निबंधित किसानों से विभाग ने धान लेने की सीमा तय की है। जिसमें रैयती से 250 क्विंटल एवं गैर रैयत से 100 क्विंटल प्राप्त किया जाएगा।

न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान 48 घण्टे के अन्दर उनके खाते में किया जायेगा। पैक्स/व्यापार मंडल द्वारा धान क्रय के पश्चात एसएमएस के माध्यम से किसानों से क्रय धान की मात्रा की जानकारी दी जायेगी। किसानों का पैक्स/व्यापार मंडल द्वारा प्राप्ति रसीद उपलब्ध करायी जायेगी, जिस पर क्रय धान की मात्रा, मूल्य एवं भुगतान की संभावित तिथि आदि अंकित होगी, जिसकी सूचना एसएमएस के माध्यम से किसानों का दी जायेगी। विभागीय जानकारी के अनुसार कृषि विभाग के पोर्टल www.dbtagriculture.bihar.gov.in  पर निबंधन/भूमि संबंधी विवरण अपलोड किया जाना है।

निबंधन के पश्चात किसान जिले के किसी भी चयनित क्रय केन्द्र के माध्यम से अपने धान की बिक्री कर सकते है। सहकारिता पदाधिकारियों की भूमिका- किसानों को धान अधिप्राप्ति हेतु मुख्यालय में रहते हुए प्रोत्साहन करना, धान की आपात बिक्री पर नियंत्रण लगाना, किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन निबंधन, धान बिक्री एवं भुगतान में मदद करना एवं क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करना। अगर किसी तरह की शिकायत हो तो टोल फ्री (सुगम) नम्बर 18001800110 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here