‌‌‌खुले मंच से शुरू हुआ मंत्री अश्विनी चौबे का विरोध, दो खेमें में बंटी भाजपा

1
1295

-एक ही तिथि को दो जगह हुई पार्टी नेताओं की बैठक  
बक्सर खबर। भाजपा का संगठन बक्सर में दो फांड हो गया है। गुरुवार को जिला मुख्यालय में यही नजारा देखने को मिला। एक तरफ प्रदेश द्वारा मनोनीत जिलाध्यक्ष भोला सिंह ने कार्य समिति की बैठक बुलाई थी। तो दूसरी तरफ पांच पूर्व जिलाध्यक्षों और कुछ कार्यकर्ताओं ने मिलकर अलग बैठक आयोजित की थी। एक शहर के होटल वैष्णवी क्लार्क में चल रही थी। दूसरी सोमेश्वर स्थान के बागीचा उत्सव लॉन में। कार्य समिति बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद अश्विनी चौबे ने 30 मई से 30  जून तक विशेष अभियान चलाने की बात कही। जिससे पार्टी को मजबूत किया जा सके।

आने वाले 24 के चुनाव में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया जाए। तो दूसरी तरफ विरोधी खेमे ने वर्तमान संगठन में गैर दलों के लोगों को शामिल करने और स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का सीधा विरोध किया गया। वैष्णवी क्लार्क में आयोजित बैठक की अध्यक्षता विजय उर्फ भोला सिंह व संचालन महामंत्री निर्भय राय ने किया। जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय के अनुसार बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, लोकसभा प्रभारी अनिल स्वामी, लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह, जिला प्रभारी मिथिलेश कुशवाहा ने भी संबोधित किया। इस दौरान मनोज सिंह प्रदेश प्रवक्ता, रामकुमार सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष, ओमप्रकाश भुवन, प्रदीप राय, सतीश राजु,

-विरोधी गुट की बैठक में शामिल पांच पूर्व जिलाध्यक्ष व अन्य

महासंपर्क अभियान के जिला संयोजक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मिठाई सिंह, सह संयोजक धीरेन्द्र तिवारी, महामंत्री पूनम रविदास, इन्द्रलेश पाठक, अनिल कुमार पांडे, संत कुमार सिंह, मनोज कुमार पांडे, इंद्रजीत बहादुर सिंह, मीणा सिंह कुशवाहा,राजू कुशवाहा, इंदु देवी, श्रीमन्नारायण तिवारी,धनजी पांडेय, अजय तिवारी,रेखा देवी ,सुधा गुप्ता ,ओम ज्योति भगत, नवीन राय ,सुशील सिंह, ज्वाला सैनी, सौरव तिवारी, जयप्रकाश राय, सुनील कुमार, उमाशंकर राय आदि सैकड़ों का कार्यकर्ताओं सहित सभी मंडल अध्यक्षों ने बैठक में भाग लिया। वहीं बागी गुट की अध्यक्षता चौधरी राम विनोद राय ने की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद भगत, केदारनाथ तिवारी, प्रियव्रत सिंह, राणा प्रताप सिंह व माधूरी कुंवर के अलावा कई वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here