‌‌‌केन्द्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर किसान मोर्चा ने निकाली पदयात्रा

0
93

-सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण योजना का हुआ बखान
बक्सर खबर। केन्द्र की भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर प्रदेश द्वारा अनेक कार्यक्रम तय किए गए हैं। जिसको अमली जामा पहनाने में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता जुट गए हैं। इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा की जिला इकाई द्वारा शहर में पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह व संचालन जिला मंहामंत्री रोहित ओझा ने किया। कार्यक्रम में भाजपा की जिलाध्यक्ष माधुरी कुवर, प्रदेश महामंत्री रंजन तिवार व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय आदि लोग शामिल हुए। शहर के वीर कुंवर सिंह चौक से यह पदयात्रा शुरू हुई और मुनीम चौक के पास स्थित भगत सिंह पार्क पहुंच समाप्त हुई।

वहां नुक्कड़ सभा हुई। जिसे संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा केन्द्र की भाजपा सरकार मोदी जी के नेतृत्व में बेहतर कार्य कर रही है। सेवा, सुशासन के साथ गरीब कल्याण योजना के तहत व्यापक स्तर पर काम हो रहा है। पूरी पार्टी व उसके कार्यकर्ता आम जन के साथ हैं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी, चौधरी राम विनोद राय, नीलम सहाय, उमाकांत पांडेय, दीपक प्रकाश दुबे, संजय राय, चुन्नू राय, सौरभ चौबे, रामबिहारी दुबे, रुपक दुबे, सुनील मिश्रा, कृपाशंकर चौबे, मुनमुन मिश्रा, विनोद शुक्ला, बबलु कुमार, रोहित ओझा, बंशी पांडेय आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here