प्रेम प्रपंच में तब्दील हुआ ओझाबरांव गैंगरेप

0
4501

-आशिक फरार, पुलिस ने दो किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
बक्सर खबर। मुरार थाना के ओझाबरांव गांव में हुई गैंग रेप की घटना प्रेम प्रपंच है। इस घटना को दूसरा रुप दिया गया है। यह खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है। आज बुधावर को एसपी नीरज कुमार सिंह ने इसकी जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया जिस महिला ने रेप का आरोप लगाया है। उसका किसी और के साथ प्रेम संबंध था। उसके बयान पर भोला यादव व मीना राम को नामजद आरोप बनाया गया था। आरोपी मीना राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन, पूछताछ में पीडि़ता बार-बार बयान बदल रही थी। जिसके बाद शक हुआ तो कॉल डिटेल व सर्विसलांस को खंघाला गया। जो परिणाम सामने आए। वे चौकाने वाले थे।

उसका संबंध राजपुर थाना के जलिलपुर गांव के एक युवक से था। घटना के दिन इन दोनों के बीच बात हुई। एसपी ने बताया कि पीडि़त महिला को उसका पति लेने आया था। जिसकी जानकारी मीना (काल्पनिकनाम) ने अपने आशिक को फोन से दी। आशिक ने प्यार में मरने की बात करने लगा। फिर पूजा ने उसके साथ जिदंगी बिताने की कसम खाई और बच्चे को साथ लेकर रहने को तैयार हो गई। कोरानसराय में मिलने बात तय हुई। उसके आशिक मुकेश (काल्पनिकनाम) अपने दोस्त रवि कुमार को लेकर दोपहर में कोरानसराय पहुंचा। वहां से वह बाइक के द्वारा सोनपा गांव अपने फुफेरी बहन के घर ले जाकर पूजा को पत्नी बनाकर रख दिया।

शाम चार बजे और उसके साथ मुकेश ने संबंध बनाया और रात बारह बजे बोला कि तुम्हारे पिता की तबियत खराब तुम्हें घर छोड़ देता हूं। जिसके बाद ऑटों के माध्यम से रवि कुमार, मुकेश पूजा को लेकर ओझाबरांव गांव पहुंचे घर से कुछ दुर पहले ऑटों रूक गई मुकेश-Óपूजा व उसका मासूम बच्चा आगे गए कुछ कहा सुनी हुई। जिसमें पूजा स्वयं कुदी या उसे धक्का दिया गया। यह मुकेश के गिरफ्तारी के बाद साफ होगा। बच्चे की मौत पर अभी भी सस्पेंस बरकार है। इस मामले में मुकेश के दोस्त रवि कुमार व उसके बहनोई राधेश्यााम राजभर को जेल भेज दिया है।

ऑटों चालक व बहन बनी पुलिस के लिए अहम गवाह
बक्सर खबर । एसपी नीरज सिंह ने बताया कि डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी। बार-बार बयान बदलने से पुलिस परेशान थी। लेकिन टेक्निकल साबूत मिलने के बाद जब पीडि़ता ने सारी बातें स्वीकार कर ली है। जिसके बाद रवि कुमार व उसके बहनोई राधेश्याम राजभर को गिरफ्तार किया गया। घटना की अहम गवाह महिला के आशिक मुकेश की बहन बनी जिसने स्वीकार किया कि वह उसे पत्नी बनाकर लाया था। जब उससे पूछा गया तो उसने कहा कि पांच साल पूर्व मंदिर में शादी की थी यह बच्चा भी मेरा है। इसके बाद मूझसे लड़ाई हुई और उसके बाद महिला को छोडऩे रात बारह बजे ऑटों से गया। जिसके बाद ऑटों चालक ने भी वह स्थल दिखाया जहां वह छोड़कर आया था। घटना में इस्तेमाल बाइक के मालिक ने भी स्वीकार किया कि वह मेरा बाइक लेकर गया था। मेरे यहां हार्वेस्टर चलाता है।

छह माह पूर्व हुई थी मुलाकात रोज छह घंटे होती थी बात
बक्सर खबर । मुकेश पेशे से हार्वेस्टर चालक है वह ओझाबरांव गांव में गेंहू काटने आया था। उसी दौरान उसकी नजर पूजा से टक्कराई और दोनों में बात होने लगी। फिर फोन नम्बर का अदान-प्रदान हुआ। कॉल डिटेल के अनुसार दोनों के बीच प्रतिदिन 4-6 घंटे बातें होती थी। मुलाकातें बढ़ी प्यार परवान चढऩे लगा उसी वक्त पूजा का पति उसे लेने आया जिसकी सूचना मुकेश को दी। उसने मरने की बात करने लगा।

बच्चे की हत्या पर सस्पेंस बरकार है: एसपी
बक्सर एसपी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि बच्चे की मौत पानी में डूबने से हुई है। लेकिन हत्यारा कौन है इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है। क्योंकि जबतक आशिक पकड़ा नहीं जाता तब तक यह नहीं कहा जा सकता है कि महिला को धक्का दिया है या फिर महिला प्यार में धोखा खाने के बाद स्वयं कुदी है। कुछ दिन बाद जब उसकी हालत सामान्य हो जाएगी। उसका बयान दुबारा लिया जाएगा। फिलहाल आरोपी के दोस्त रवि कुमार व बहनोई राधेश्याम को जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here