‌‌‌नवोदय विद्यालय का छात्र लापता, पुलिस के उड़े होश

0
1321

बक्सर खबर। जवाहर नवोदय विद्यालय का छात्र 4 अक्टूबर से लापता है। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला किशोर प्रभाकर राज कहां गया। यह बात किसी को पता नहीं। आज शुक्रवार को जब विद्यालय कुछ दिनों के लिए बंद हो रहा था। सभी छात्रों के अभिभावक उन्हें लेने नावानगर के विद्यालय परिसर पहुंचे। इस दौरान प्रभाकर की बुआ प्रमिला देवी भी वहां आई थी। लेकिन, बच्चे का कहीं पता नहीं चला। पूछताछ के क्रम में पता चला कि यह बच्चा चार अक्टूबर के बाद से लापता है। यह बात सामने आते ही परिवार के साथ पूरे विद्यालय प्रबंधन के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी।

प्रभारी प्राचार्य अजय आजाद ने बताया हमें लगा बच्चा पहले ही घर गया होगा। क्योंकि उस समय भी दुर्गा पूजा की छुटि्टयां थी। तुरंत इसकी सूचना पास में स्थित बासुदेवा ओपी को दी गई। वहां मामला दर्ज कराया गया। यह खबर मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया। स्वयं एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा भी जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंच गए। क्योंकि ऐसी ही घटना डुमरांव में आशीष के साथ हो चुकी है। एसपी वहां गए तब तक विद्यालय बंद हो गया था। लेकिन, उनके पहुंचते ही आस-पास की पूरी पुलिस व विद्यालय हरकत में आ गया। चार अक्टूबर का वीडियो फुटेज देखा जाने लगा। वह छात्र विद्यालय में अतिम बार किसके साथ और कब देखा गया। पुलिस जांच जुट गई है। वहीं दूसरी तरफ सूत्रों ने बताया कि उसे चार तारीख के बाद बक्सर में गोलंबर के पास देखा गया था। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है। उसके पास कोई फोन था या नहीं। जिससे उसके लोकेशन का पता लगाया जा सके। पुलिस के अनुसार प्रभाकर राज पुत्र राधेश्याम सिंह, ग्राम नूरगंज, जिला रोहतास का रहने वाला है। उसके पिता व अन्य लोगों से इस सिलसिले में बात की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here