नवविवाहिता की हत्या, दहेज मांगने का लगा आरोप

0
5220

-चार माह पहले हुई थी शादी, पांच के खिलाफ प्राथमिकी 
बक्सर खबर। चार माह पहले जिस युवती को घर वालों ने ससुराल विदा किया था। आज मंगलवार की सुबह उसी ससुराल से लाश लेकर अस्पताल आए। मायके वाले रो रहे थे। युवती मुनी कुमारी (26) के भाई रोहित ने बताया उसे दहेज के लिए मार दिया गया। ससुराल वाले दो लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे। परेशान होकर वह एक बार मायके भी लौट आई थी। लेकिन उसके ससुर ने विवाद को शांत कराया। हमे पता नहीं था।

उसके साथ ऐसा होगा। सोमवार को ससुराल वालों ने फोन किया। उसकी तबीयत ठीक नहीं है। आज मंगलवार की सुबह पता चला, मौत हो गई है। जब हम लोग उसकी ससुराल भदवर-बराढ़ी गए तो वहां उसकी लाश मिली। पति, देवर, सास, ससुर, ननद सभी फरार थे। क्योंकि उन लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है। भदार निवासी उसके भाई की शिकायत पर मुरार थाने की पुलिस ने पति हरिओम समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here