नया भोजपुर में चली गोली, वृद्ध घायल

0
1058

-जमीनी विवाद के कारण दो पक्षों में घमासान
बक्सर खबर। नया भोजपुर गांव में सोमवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर गोली चली। जिसमें लक्ष्मी नारायण सिंह (60) घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सूचना के अनुसार नया भोजपुर ओपी के भोजपुर जदीद में जमीन एक टुकड़े को लेकर दो पक्षों में 2010 से विवाद चला आ रहा है।

सोमवार को किरण के परिजन उस जमीन की घेरा बंदी कर रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के लाल बाबू सिंह, मंनजय सिंह, विकास सिंह आदि आ धमके। इन लोगों ने मारपीट शुरू की। प्रथम पक्ष के सुशील सिंह, कंचन सिंह सुबाष सिंह, नागेन्द्र सिंह के साथ विवाद हुआ। जिसमें चली गोली से वृद्ध लक्ष्मीनारायण सिंह घायल हो गए। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें पीठ में कुछ छर्रे लगे हैं। उपचार चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here