‌‌‌नगर भवन में खुला नया जिम, पुराना कहां गया

0
649

बक्सर खबर। नगर भवन में पुरानी जगह पर नया जिम खुल गया है। शनिवार को इसका उद्घाटन परिवहन मंत्री संतोष निराला ने किया। इस मौके पर सदर विधायक, डीएम राघवेन्द्र सिंह व एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा आदि मौजूद रहे। अंदर जाकर देखा गया तो व्यायाम के अत्याधुनिक उपकरण लगे हैं। यह प्रथम तल पर स्थित है।

इसके बारे में पूछने पर डीएम ने कहा यह शहर के मध्यम में स्थित है। प्रयास किया जा रहा है कि इसे महिलाओं के लिए विकसित किया जाए। महिला ट्रेनर की व्यवस्था की जा रही है। डीएम ने जो कहा अगर वैसा हो पाता है तो यह अपने आप में बेहतर पहल होगी। क्योंकि महिलाओं के लिए कोई जिम शहर क्या आस-पास के किसे जिले में नहीं है।
कहां गया पुराना जिम
बक्सर खबर। नगर भवन का निर्माण वर्ष वर्ष 2002 के लगभग तत्कालीन डीएम संदीप पौड्रिक के प्रयास से हुआ था। उसके आठ वर्ष बाद 2010 के लगभग इसका जिर्णोद्धार डीएम अजय यादव ने कराया था। तब इसी कक्ष में जिम भी खोला गया था। उसमें भी व्यायाम के लिए अच्छी मशीने लगी थीं। अब 2019 में नगर विकास विभाग की मदद से पुन: नगर भवन का जिर्णोद्धार हुआ है। यह भवन बुनियादी विद्यालय की जमीन पर बना है। इसे नगर परिषद स्वयं के जिम्मे मांग रहा है। जानकारों का कहना है। अगर यह नगर परिषद के जिम्मे गया तो इसका बुरा हाल हो जाएगा। बहरहाल इन सवालों के बीच यह बात भी सामने आ रही है। नया जिम बन गया है तो पुराने जिम का सामान कहां गया। इसका जवाब तो प्रशासन के पास ही होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here