आदर्श गौशाला की नई कमेटी गठित

0
390

-अनिल मानसिंहका बने सचिव, सौरभ चौबे उपाध्यक्ष
बक्सर खबर। आदर्श गौशाला स्टेशन रोड का समुचित विकास हो। इसके लिए नई कमेटी का गठन किया गया। गुरुवार को रामलीला मंच पर हुई बैठक में शहर के सभी गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया था। बैठक की अध्यक्षता पदेन अध्यक्ष सदर एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने की। अन्य पदाधिकारियों का चयन लाटरी के माध्यम से हुआ। जिसमें उपाध्यक्ष सौरभ चौबे, सचिव अनिल मानसिंहका, कोषाध्यक्ष सुरेश संगम व दीपक अग्रवाल को उप सचिव चुना गया। सदर एसडीओ ने इन सभी को शपथ दिलाकर गौशाला का प्रभार सौंपा। इसके साथ ही समिति के सफल संचालन के लिए सदस्यों का मनोनयन भी किया गया।

जिसमें डाक्टर रंगनाथ तिवारी, विनोद सिंह, कमलेश पाल, श्रवण तिवारी, शशांक शेखर, राहुल आनंद, अजय राय, पंकज मानसिंहका, विनय सर्राफ, हरिशंकर गुप्ता आदि को शामिल किया गया। वह वे लोग हैं जो आने वाले समय में गौशाला को चमका देंगे। संरक्षक मंडल का भी चयन हुआ। जिसमें रोहतास गोयल, सत्यदेव प्रसाद, दिनेश जायसवाल, सुरेन्द्र प्रसाद जायसवाल, बैकुण्ड नाथ शर्मा, नारायण लोहिया शामिल किए गए। सूचना के अनुसार बैठक में सोहन जी, गणेश केसरी, बालकृष्ण अग्रवाल, ओम प्रकाश जायसवाल समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। अंत में चयनित सचिव अनिल मानसिंहका ने सभी को धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here