राष्ट्रीय समता पार्टी ने मांगा मुख्यमंत्री से इस्तीफा

0
162

बक्सर खबर। राष्ट्रीय समता पार्टी (से0) आपातकालीन मीटिंग प्रदेश प्रधान महासचिव नियमतुल्ला फरीदी के आवास पर आयोजित की गई। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य विशेष पास्को कोर्ट द्वारा मुज्जफरपुर बालिका गृह कांड में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भूमिका की जांच के आदेश के आलोक में था। पार्टी के उपस्थित पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में इस आशय का प्रस्ताव पारित किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उक्त आदेश के आलोक में तत्काल नैतिकता के आधार पर इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।

क्योंकि वो जिस सुशासन की बात करते हैं उस सुशासन की जद में स्वयं मुख्यमंत्री भी आते हैं। वैसे भी यह आदेश कोई छोटा मोटा आदेश नहीं है वरन मुख्यमंत्री जी के चरित्र पर सीधे सीधे प्रश्न उठाया गया है!! अत: बिना लाग लपेट के उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। जैसा उन्होंने भारत का रेल मंत्री रहते हुए गैसाल ट्रैन दुर्घटना के बाद किया था। बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय सचिव और नेत्री लता श्रीवास्तव, पार्टी के प्रदेश के प्रधान महासचिव नियमतुल्ला फरीदी, प्रदेश सचिव अजय कुमार मिश्र, जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र ठाकुर, प्रदेश युवा महासचिव विकास राय, अतिपिछड़ा के जिलाध्यक्ष विक्की चौधरी, चंदन वर्मा, गोपाल कसेरा, वेद प्रकाश मिश्रा, अरविन्द कुमार चौबे इत्यादि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here