‌‌चौसा में मौसा के घर आए युवक की रहस्यमय मौत

0
1912

– पिछले कुछ वर्षों से इसी गांव में रहता था रंजन
बक्सर खबर। मौसा के घर रहने वाले युवक की बुधवार की सुबह मौत हो गई। राजीव रंजन (20) की मौत कैसे और क्यूं हुई। यह किसी को पता नहीं है। इस वजह से लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। सूचना के अनुसार वह मुफस्सिल थाना के चौसा के गडहीदह मोहल्ला निवासी मोनू कुशवाहा के यहां रहता था। हालांकि वह मूल रूप से मुफस्सिल थाना के ही ग्राम एकडढवा (महदह) गांव का निवासी था। पिछले कुछ वर्ष वह मौसा के यहां ही रहता था। घर के काम में हाथ भी बंटाता था। ग्रामीणों के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से नाराज चल रहा था।

दस दिन से बिजली मैकेनिक का काम करने वाले युवकों के साथ जहां-तहां वायरिंग का काम करने भी जाया करता था। मंगलवार की शाम वह दोस्तों के साथ ताड़ी पीने गया था। उसी को लेकर लोग यह अनुमान लगा रहे हैं कि कुछ गड़बड़ी हुई है। जिसके कारण ऐसा हुआ होगा। इन सब अटकलों को मध्य पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पोस्टमार्टम भी कराया गया। ताकि उसकी मौत का कारण पता चल सके। पूछने पर परिवार वालों ने किसी से किसी तरह के अनबन की बात से इनकार किया। वहीं पुलिस का कहना है अगर शिकायत मिली तो आगे की कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here