एमवी कॉलेज से अभाविप का सदस्यता अभियान शुरू, 15,000 छात्र जोड़ने का लक्ष्य

0
102

हर छात्र में लीडर बनने की छमता, राष्ट्र निर्माण का आधार बने: अविनाश पाण्डेय                                              बक्सर खबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला इकाई द्वारा नए सदस्यता सत्र 2025-26 का जोरदार आगाज किया गया। स्थानीय महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं और कार्यकर्ता जुटे। परिषद ने इस अभियान में पंद्रह हजार छात्रों और शिक्षकों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस मौके पर जिला सदस्यता प्रभारी विराज सिंह की अध्यक्षता और नगर सदस्यता प्रभारी विवेक पांडेय के संचालन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिला संयोजक अविनाश पाण्डेय ने छात्रों से आह्वान करते हुए कहा कि हर छात्र में एक लीडर बनने की क्षमता होती है। हमारा उद्देश्य है कि छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में बदला जाए। परिषद का नारा है छात्रों के लिए, छात्रों के द्वारा और छात्रों के माध्यम से राष्ट्र की सेवा।

जिला सह संयोजक प्रियांशु शुभम ने कहा सदस्यता अभियान केवल संगठन से जुड़ने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सक्रिय और सशक्त माध्यम है। यह छात्रों को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ने और शिक्षण संस्थानों में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम है।

नगर मंत्री अभिनंदन मिश्रा ने कहा कि आज का युवा कल का राष्ट्र निर्माता है। परिषद युवाओं को ऐसा मंच देती है जहां वे नेतृत्व कर सकें, समाज के लिए सोच सकें और बदलाव ला सकें। कार्यक्रम के अंत में नगर सह मंत्री अभिषेक गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस दौरान अंकित सिंह, संजित यादव, आदित्य गुप्ता, दिव्यांशु मिश्रा, ऋषिनंदन दुबे, दुर्गेश पाण्डेय, निर्भय ओझा, सुधांशु ओझा, वैभव श्रीवास्तव, अंशिका सिंह, सिमरन मिश्रा, काजल गुप्ता, अंशु कुमारी, पलक सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here