शहर की जर्जर सड़कों का कालीकरण कराएगी नगर परिषद

1
619

-बोर्ड की बैठक में सशक्त कमेटी ने प्रस्ताव पर दी सहमती
बक्सर खबर। नगर परिषद बोर्ड शहर की जर्जर हो चली सड़कों का कालीकरण कराएगा। कार्यालय परिसर में गुरुवार को आयोजित सशक्त कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद कमरु निशान ने की। इस दौरान कुल पांच प्रस्ताव लिए गए। जैसे जेल पाइन से हटाए गए दो हाई मास्ट लाइट किला मैदान व नगर थाने के पास लगाए जाएंगे। पीपी रोड का कालीकरण व उसके किनारे नाली का निर्माण।

मुनीम चौक से मठिया मोड़ तक सड़क का कालीकरण व जमुना चौक से खलासी मोहल्ला होते ज्योति चौक तक सड़क का कालीकरण व जरुरी जगह पर फेवर ब्लाक लगाने की चर्चा हुई। इसके अलावा जो आवेदन मुख्य पार्षद को प्राप्त हुए हैं। उन पर भी चर्चा हुई। यह जानकारी नगर परिषद द्वारा साक्षा की गई है। बैठक में उप मुख्य पार्षद इशरत बानो, बबन सिंह, झब्बू राय, कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरुपम आदि उपस्थित रहीं।

1 COMMENT

  1. Ahilya dham ke logo ne milke bite diya kam krne ke liye
    Na ki aram kre khatir
    Or Sahar ke bahar bhi dhyan dihi na t virodh jari rhi
    Pandit abhay ke trf se. Agila bar jant jabt kra deb garanty ba. Hmar
    Agr ahilyadham me Pani ke nikash na hoi t

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here