‌‌‌22 फरवरी से प्रारंभ हो रहा है सांसद खेलकूद महाकुंभ

0
369

-21 को निकाला जाएगा पथसंचलन, आईटीआई मैदान में होगी प्रतियोगिता
बक्सर खबर। 22 फरवरी से जिला मुख्यालय में खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया है। इसकी जागरूकता के लिए 21 को अंबेडकर चौक से वीर कुंवर सिंह चौक तक  मार्च निकाला जाएगा। 22 को इसका विधिवत शुभारंभ आई टी आई मैदान चरित्रवन में होगा। इसका आयोजन केन्द्रीय राज्यमंत्री सह स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे द्वारा किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसका आयोजन सिर्फ जिला मुख्यालय ही नहीं। संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा में किया जाएगा। इसमें खो-खो, दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद, क्रिकेट, कबड्डी आदि को शामिल किया गया है।

ग्रामीण स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कर गांव के प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी आगे लाने का प्रयास किया गया है। प्रधानमंत्री की दूरदर्शी योजना खेलेगा तो बढ़ेगा इंडिया की सोच को ध्यान में रखकर ऐसा किया जा रहा है। इसमें बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि ऐसी खेल प्रतियोगिताएं स्थानीय प्रतिभाओं को निखारती हैं,साथ ही खिलाड़ियों के मोरल को भी बूस्ट करती हैं। प्रतियोगिता के दौरान क्विज़, रंगोली, पेंटिंग, कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here