‌‌ लापता हुआ बैंक का कर्मचारी, माता-पिता परेशान

0
1083

-परिजनों ने कहा शनिवार को हुई थी अंतिम बातचीत
बक्सर खबर। विनय कुमार जिनकी उम्र 28 वर्ष के लगभग है। वे शनिवार से ही लापता हो गए हैं। परिवार के सदस्य उनकी चिंता में परेशान हैं। उनके पिता गोरखनाथ सिंह जो बक्सर जिला के ग्राम सगरांव, थाना राजपुर के निवासी हैं। उन्होंने यह सूचना बक्सर खबर को दी है। बातचीत में उन्होंने बताया कि वह नवादा जिला मुख्यालय में स्थित इंडस इंड बैंक में काम करता है। शनिवार की सुबह शिवरात्रि को लेकर बात हुई थी। उसके बाद से उनका पता नहीं है।

फोन भी बंद आ रहा है। इसकी वजह से परिवार के लोग परेशान हैं। इसकी सूचना नवादा कोतवाली को भी दी गई है। लेकिन, पुलिस ने इस मामले में क्या किया। इसकी जानकारी परिवार वालों को नहीं हैं। तीन दिन गुजर चुके हैं। ऐसे में अनहोनी के डर से मन सहमा हुआ है। किसी को निवाला गले के नीचे नहीं उतर रहा। हम लोग सबसे आग्रह करते हैं। अगर इस युवक के बारे में कोई सूचना हो तो कृपया कमेंट के माध्यम से कुछ जानकारी दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here