दुष्कर्म की घटना को छेड़खानी के मामले में केस दर्ज करने पर परिजनों ने किया सड़क जाम

1
2935

– आक्रोशित लोगों ने बगेन-ब्रह्मपुर मुख्य मार्ग किया जाम, दलबल के साथ पहुंचे एसडीपीओ
बक्सर खबर: दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस को गलत प्राथमिकी दर्ज करन काफी महंगा पड़ गया है। मामले में पीड़िता के परिजन व स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। घटना डुमरांव अनुमंडल के बगेन थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि पीड़िता बरुहां की रहने वाली है। वह अपने पति के साथ कुरुथियां में सब्जी बेचा करती थी। बुधवार की शाम उसका पति सामान लेने के लिए बगेन गया हुआ था। इसबीच अंधेरा होने के बाद वह दुकान बंद कर अकेले ही अपने गांव के लिए निकल पड़ी।

रास्ते में कुरुथियां के रहने वाले भिखारी यादव और जितेंद्र यादव ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह अपने घर पहुंची जहां पति को उसने सारी बातों की जानकारी दी। उसके बाद दोनों थाने पहुंचे। पारिवारिक सूत्रों की माने तो जब वह मामले की शिकायत करने थाना पहुंचे, तो पुलिस अधिकारियों ने यह कह कर उन्हें भगा दिया कि वह अनपढ़ है और उन्होंने आपस में ही मारपीट की होगी। बाद में पुलिस ने मामले में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की। जिसकी जानकारी होने पर पीड़िता के परिजनों ने पुलिस के विरोध में बगेन ब्रह्मपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

पीड़ित महिला

 

घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ
घटना की जानकारी मिलते ही डुमरांव के एसडीपीओ केके सिंह दलबल के साथ बगेन के लिए निकल पड़े। जहां पहुंच कर उन्होंने स्थानीय लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय लोगों को न्याय दिलाने और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। दूसरी ओर, परिजनों ने बताया कि पीड़िता की हालत काफी गंभीर है।

1 COMMENT

  1. Police ne Duskarm ki Ghatna KO Chhedakhani ka F.I. R Darj kiya , rahi_sahi ejjat police ne uatar di…. ye police ek khash tabake ke ho ke rah gaya hai.Galat Fir Likhane me jitne bhi police stap ki bhumika hoti hai pahle use barkhast kiya jana chahiye.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here